बिलासपुर

एसईसीएल के 1778 कर्मचारी पदोन्नत
02-Sep-2022 4:16 PM
एसईसीएल के 1778 कर्मचारी पदोन्नत

बिलासपुर, 2 अगस्त। एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में एसईसीएल ने अपने 1778 कर्मचारियों को एक साथ पदोन्नति दी है।

ये सभी पदोन्नति 31 अगस्त को जारी किए गए। कम्पनी के सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा ने इससे पूर्व गत 27 जुलाई को महाप्रबंधकों की समन्वय बैठक में इस हेतु निर्देश जारी किए थे तथा 15 अगस्त के अभिभाषण में इसकी घोषणा की थी।

ये सभी पदोन्नति श्रमशक्ति बजट 2022-23 के आधार पर योग्य एवं पात्र कर्मचारियों को दिए गए हैं। यह इस दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है कि वित्तीय वर्ष के पहले छमाही में ही सभी पात्र कर्मचारियों को प्रमोशन आर्डर प्राप्त हो रहा है।

कम्पनी के बोर्ड से स्वीकृत मैनपावर बजट 2022-23 को समयबद्ध रूप से तैयार करने में औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही, वहीं इसे प्रत्येक एरिया व यूनिट में श्रमिक संघों के साथ साझा किया गया जिससे कि कोई भी योग्य व पात्र कर्मचारी छूट न सके।

 पदोन्नति पाए कर्मचारियों में केन्द्रीयकृत कैडर के कर्मचारियों के लिए आदेश मुख्यालय से जारी किए गए वहीं अन्य संवर्गों के लिए एरिया कार्मिक विभाग की टीमों ने पदोन्नति आदेश जारी किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news