दन्तेवाड़ा

आम आदमी पार्टी का बचेली में कार्यकर्ता सम्मेलन
02-Sep-2022 9:57 PM
आम आदमी पार्टी का बचेली में कार्यकर्ता सम्मेलन

दिल्ली से आये केन्द्रीय पर्यवक्षक का स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 2 सितंबर।
बचेली नगर के वार्ड क 4 के मंगल भवन में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इससे पूर्व मुख्य मार्ग के हनुमान मंदिर बजरंग चौक में दिल्ली से आये पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक राकेश साव का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राकेश साव ने कहा कि पिछले कुछ महिनो से आम आदमी पार्टी प्रदेश में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संगठन विस्तार में हर दिन नई ऊंचाईयो तक पहुंच रहे हैं। एक समय लोग कहते थे कि पार्टी कांग्रेस या बीजेपी का विकल्प है, लेकिन आज हम कह सकते हंै कि हम विकल्प नहीं देश की समस्या का समाधान है। गुजरात में हमारी पार्टी हर दूसरे दिन बहुत बड़े संगठन के रूप में उभर रही है।

दंतेवाड़ा जिला में भी सभी ब्लॉक में सदस्यता फॉर्म भरवाया जा रहा है एवं पार्टी को मजबूती देने यह सम्मेलन कराया जा रहा है। पार्टी के मुखिया केजरीवाल के विकासशील कार्यों व वर्तमान में उनके द्वारा किये जा रहे जनहित कार्यों को लेकर प्रत्येक व्यक्ति तक जानकारी साझा की जा रही है, साथ ही सदस्यता अभियान भी चल रहा है। जिसमें कई युवा इसमें पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सामिर खान, जिलाध्यक्ष भल्लू भवानी, महिला जिलाध्यक्ष लता नाग, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अल्लाउद्दीन, ब्लॉक अध्यक्ष विमल क्षत्रीय, समीक्षक प्रभारी शुभम सिंह, ब्लॉक सचिव राजा रेड्डी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news