सूरजपुर

ग्रामीण चिकित्सा सहायक संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. कुशवाहा
03-Sep-2022 4:45 PM
ग्रामीण चिकित्सा सहायक संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. कुशवाहा

भैयाथान, 3 सितंबर। ग्रामीण चिकित्सा सहायक संघ सूरजपुर ने गूगल मीट के माध्यम से बैठक आहुत कर डॉ. भोला कुशवाहा को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संघ के तत्कालीन अध्यक्ष ने अपने पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दे दिया था, जिसे संघ के सभी सदस्यों ने स्वीकार करते हुए नए जिला अध्यक्ष का दायित्व डॉ.भोला कुशवाहा को सर्वसम्मति से सौंपा, साथ ही बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष के कार्य की समीक्षा की गई। वहीं ब्लॉक भैयाथान का अध्यक्ष कमलेश तिवारी व ब्लॉक सूरजपुर के अध्यक्ष संजय गुप्ता को मनोनीत किया गया।

नवीन जिला कोर कमेटी का गठन- संघ के नवीन जिला कोर कमेटी में नूर मोहम्मद, विकास पटेल, ब्रजेश कुशवाहा, तोपान सिंह दायमा, ब्रजलाल पटेल, राजेश द्विवेदी, के डी बारीक को शामिल किया गया है, वहीं शेष सभी पद कार्यरत लोग यथावत रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news