दन्तेवाड़ा

सही समय पर सही दिशा में प्रयास से कामयाबी-कलेक्टर
04-Sep-2022 6:45 PM
सही समय पर सही दिशा में प्रयास से कामयाबी-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दन्तेवाड़ा, 4 सितम्बर। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं के उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम का श्रृंखलाबद्ध आयोजन किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को भविष्य निर्माण में विशेष सहायता मिल रही है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को नकुलनार के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मार्गदर्शन कार्यक्रम संचालित किया गया। इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा कलेक्टर विनीत नंदनवार का स्वागत किया। बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपना अनुभव  साझा करते  हुए बच्चों को समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई करने की समझाइश दी।

उन्होंने कहा कि  सही समय पर सही दिशा में किया गया सार्थक प्रयास सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने कलेक्टर बनने तक के सफर  को साझा करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से सही दिशा में प्रयास से सफलता जरूर मिलती हैं। उन्होंने पढ़ाई  के  विभिन्न तरीकों से बच्चों को अवगत  कराया। सही समय पर  सिलेबस  पूरा कर बार-बार रिवीजन करने को कहा।

कलेक्टर ने कहा कि समय का बहुत ही महत्व है। समय का सदुपयोग करें। प्रतिदिन की दैनिक दिनचर्या बनाकर  लक्ष्य निर्धारित कर रणनीति अनुसार हर दिन  का लक्ष्य निर्धारित करें। बेहतर किताबों का चयन कर पढ़ाई करें और बार-बार दोहराएं। संक्षिप्त नोट्स बनाएं जिससे  रिवीजन करने  में सहायता मिलेगी। पुराने वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें। उन्होंने समय प्रबंधन से अवगत कराया।

सीमा के भीतर सटीक उत्तर लिखें। उन्होंने उपस्थित  विभिन्न संकाय में पढ़ रहे विद्यार्थियों से कहा कि किस तरह रुचि बढ़ाते हुए विषयों की पढ़ाई करें। असफल होने से डरें नहीं। भले आप परीक्षा में फेल हुए हैं, जिंदगी में नही। हर मिनट हर घण्टा एक नया दिन है।

जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए की उनकी कई प्रयास में सिविल सर्विस के लिए उनका चयन हुई। सबसे महत्वपूर्ण है समर्पित भाव के साथ अपना शत-प्रतिशत  दें। अपनी पढ़ाई में निरंतरता लाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। सभी समय और सामथ्र्य से अपना समय बदल सकते हैं। चिंतन करें, नियमित व्यायाम और योग कर स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं।

उन्होंने पढ़ाई के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग जैसे मोबाइल के सकारात्मक, नकारात्मक प्रभावों को देखते हुए एक निश्चित समय मे सही दिशा में करें। खाली समय का  सदुपयोग करें। इसके साथ ही चिंतन करें। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि बच्चों का समय समय पर टेस्ट लें, जिससे बच्चों में परीक्षा के प्रति डर और झिझक खत्म होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news