बेमेतरा

8 महीने में 266 सडक़ हादसे, 131 मौतें और 288 घायल
05-Sep-2022 3:50 PM
8 महीने में 266 सडक़ हादसे, 131 मौतें और 288 घायल

दो पहिया वाहन से 126 प्रकरण दर्ज हुए, जिसमें 64 की मौत

आशीष मिश्रा

बेमेतरा, 5 सितंबर (‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता)।  जिले में सडक़ हादसे में जारी वर्ष 266 प्रकरण थाने में दर्ज किए गए हैं। नील में ट्रक , टैंकर , बस , मालवाहक , कार , जीप , टैक्सी , तीन पहिया , दो पहिया , अज्ञात और अन्य वाहनों से होने वाले सडक़ दुर्घटना में सबसे अधिक दुर्घटना दो पहिया वाहन से हुआ है। जिले में दो पहिया वाहन से दुर्घटना होने के 126 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिसमे 64 लोगों की जान गई है।

जिले में होने वाले सडक़ दुर्घटना को लेकर सामने आए आंकड़ो के अनुसार जिले के नेशनल हाईवे , स्टेट हाइवे और अन्य मार्ग में होने वाले सडक़ दुर्घटनाओं को लेकर थाने में दर्ज प्रकरणों में सबसे अधिक मामले दो पहिया वाहन से होने के है।
जिले में इस साल दर्ज किए गए सडक़ दुर्घटना के 266 प्रकरण में 131 मौते हुई है। वही 288 ब्यक्ति घायल हुए हैं , जिनमे दो पहिया वाहन से दुर्घटना होने के 126 प्रकरण हैं। इतने प्रकरण में 64 लोगों की मौत व 127 लोग घायल हुए हैं। जबकि अन्य वाहनों में हुए दुर्घटना की संख्या 140 है। वही 77 मौतें हुई हैं व 161 ब्यक्ति घायल हुए हैं। प्रकरणों को देखा जाय तो जिले में दीगर वाहनों की अपेक्षा दो पहिया वाहन अधिक खतरनाक होने की बात सामने आ रही हैं।

दो पहिया वाहन से अधिक हादसे
जारी सत्र और पूर्व के दो साल के दौरान हुए सडक़ हादसे में भी जिले में दो पहिया वाहनो से होने वाले दुर्धटनाओ कि संख्या सबसे अधिक है। बीते सत्र 2020 के दौरान 388 सडक़ दुर्घटनाओ के मामले सामने आए थे , जिसमे 182 लोगों की मौते हुई थी, वही 435 ब्यक्ति घायल हुए थे। जिनमे दो पहिया वाहन से 179 सडक़ दुर्घटनाए हुई थी। जिसमे 73 लोगों की मौत व 193 ब्यक्ति घायल हुए थे। इसके बाद सत्र 2021 के दौरान हुए सडक़ हादसे को देखे तो जिले में बीते साल 361 सडक़ दुर्घटना हुआ था , जिसमे 137 लोगों की मौत व 380 ब्यक्ति घायल हुए थे। तब दो पहिया वाहन से हुए 157 दुर्घटनाओ में 47 मौते व 177 घायल हुए थे। जारी सत्र में भी दो पहिया वाहन से होने वाले दुर्घटनाओं की संख्या सबसे अधिक है।

दो पहिया वाहन से सिर पर चोट अधिक
जिला मुख्यालय में दो पहिया वाहन से होने वाले सडक़ हादसे में सबसे अधिक मौते हेलमेट नही पहने के कारण होने की बात सामने आई है। बीते दिनों ग्राम पथर्रा व जिया मोड़ और सैगोना में हुए सडक़ दुर्घटना में दो पहिया वाहन चलाने वाले को बैगर हेलमेट के पाया गया था। बैगर हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही को लेकर जिले में फिलहाल अभियान की कमी देखी जा रही हैं।

दो पहिया वाहन से कहां पर कितनी दुर्घटनाएं
जिले के दो नेशनल हाईवे में दो पहिया वाहन से 20 सडक़ दुर्घटना में 7 लोगों की मौत व 32 घायल हुए हैं। स्टेट हाइवे में 20 सडक़ दुर्घटना में 11 लोगों की मौत व 21 घायल हुए हैं। जिला सडक़ मार्ग व अन्य मार्ग में दो पहिया वाहन से 86 सडक़ दुर्घटना में 46 लोगों की मौत व 40 घायल हुए हैं।

जागरूक कर लगा रहे हैं शिविर
जिला यातायात प्रभारी कमल नरायण शर्मा कहते है कि जिले में दो पहिया वाहन व अन्य वाहनों से होने वाले सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने व कमी लाने के लिए अंजोर रथ अभियान व साथ-साथ अन्य जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चलाने वाले लोगों को सर्त्कर्ता बरतने को लेकर जागरूक कर रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news