गरियाबंद

गणेशोत्सव समिति ने की रामसत्ता का आयोजन
05-Sep-2022 4:03 PM
गणेशोत्सव समिति ने की रामसत्ता का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 5 सितंबर।
नगर के भगत सिंह चौक शीतलापारा वार्ड क्र-20-21 में शनिवार को श्री राधाकृष्ण गणेशोत्सव समिति के तत्वाधान में रामसत्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, प्रदेश भाजयुमो के विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, पूर्व पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र सोनी, पार्षद व सभापति अजय साहू, ईश्वरी देवांगन, वीरेंद्र साहू, सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ाने का काम करती हैं।

यह आयोजन लोगो तक हमारे धर्म व संस्कृति को जोडऩे हेतु सेतु का काम करती हैं। प्रदेश भाजयुमो के विशेष सदस्य किशोर देवांगन ने कहा कि धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन नियमित रूप से होते रहना चाहिए। इससे आने वाले पीढ़ी को हमारे योगदान का पता चलता हैं, ऐसे आयोजन से उन्हें बहुत कुछ सिखने को मिलता हैं। इससे राष्ट्रीय एकता का भी विकास होता हैं। ऐसे आयोजन धर्म को बचाने का काम करते हैं। हमारा हिन्दू धर्म एक सर्वश्रेष्ठ धर्म हैं। भूपेंद्र सोनी ने कहा कि रामसत्ता जैसे आयोजन हमारे आज के युवाओ के लिए बहुत जरुरी हैं। युवा चाहे तो इन सभी आयोजनों से बहुत कुछ सिख सकते हैं। कलयुग में केवल भक्ति मार्ग से ही व्यक्ति का उद्धार हो सकता हैं।

इस आयोजन में धमतरी जिले की नामचीन रामधूनी मंडली मोर संगी जहुरिया रामधुनी पार्टी गोजी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। मंडली के सूत्रधार ने उपस्थित जनों को नशा पान से दूर रहने व प्रभु भजन में ज्यादा से ज्यादा लीन रहने की अपील की हैं। आयोजन के बीच में सभी अतिथियों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में श्री राधाकृष्ण गणेशोत्सव समिति के सरंक्षक विजय अग्रवाल, शशि यादव, कुलेश्वर निषाद, महेंद्र साहू, गोपीराम साहू, कैलाश बघेल, राजेंद्र सोनी, खनस खां, दिनेश देवांगन, विवेक अग्रवाल, बिशेषर हिरवानी, राजा सोनी, चित्रांगन साहू, अभिषेक साहू, मोहनीश मानिकपुरी, डोनेन्द्र बघेल, कान्हा सोनी, पुष्पेंद्र साहू, कमलेश बघेल, सत्यप्रकाश बघेल, मो. अक्कू, बलराम साहू, राहुल, राकेश, रिंकू, राजा, नीरज, ऐशकुमार, पुष्पेंद्र, बिल्लू, चूम्मन, धर्मेंद्र सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news