दन्तेवाड़ा

सरपंच संघ की जिला कार्यकारिणी गठित
06-Sep-2022 6:47 PM
सरपंच संघ की जिला कार्यकारिणी गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 सितंबर। दंतेवाड़ा जिला सरपंच संघ की नवीन कार्यकारिणी का सोमवार को गठन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि निवर्तमान जिला अध्यक्ष कोपा कुंजाम का प्रांतीय महामंत्री पद पर मनोनयन किया गया है।इसके उपरांत जिला अध्यक्ष की नियुक्ति आवश्यक थी। इस दौरान उपाध्यक्ष पद पर रंजना कश्यप का मनोनयन किया गया।

सरपंच संघ की हड़ताल जारी

दंतेवाड़ा जिला सरपंच संघ की 11 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। उक्त मांगों की पूर्ति तक सरपंच संघ शासकीय कार्यों से दूरी बनाए रखेगा।

प्रांतीय महामंत्री कोपा कुंजाम ने बताया कि सरपंचों का मानदेय  20 हजार किया जाए। इसी कड़ी में सरपंचों को 10 हजार की पेंशन प्रदान की जाए।वही ग्राम पंचायतों को 50 लाख तक के निर्माण कार्य की एजेंसी निर्धारित किया जाए। सरपंच निधि के रूप में प्रत्येक पंचायत को 10 लाख रूपये प्रदान किया जाए। 15वें वित्त की राशि ग्राम पंचायतों के खाते में भेजी जाए, उक्त मांगे प्रमुख रूप से शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news