बिलासपुर

छग ग्लोबल जर्नलिस्ट एवं मीडिया संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
07-Sep-2022 3:53 PM
छग ग्लोबल जर्नलिस्ट एवं मीडिया संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

छत्तीसगढ़ संवादाता
करगीरोड (कोटा),  7 सितंबर।
रतनपुर में  छत्तीसगढ़ ग्लोबल जर्नलिस्ट एवं मीडिया संघ प्रदेश स्तरीय बैठक स्थानीय पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही इस महत्वपूर्ण बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ ग्लोबल जर्नलिस्ट एवं मीडिया संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक  मां महामाया की नगरी रतनपुर के पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस में आयोजित हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान संगठन को विस्तार देने के लिए सभी ने अपनी अपनी राय देते हुए संगठन को किस प्रकार मजबूती प्रदान करते हुए आगे बढाया जा सकता है इस पर अपना अमूल्य राय दिए। वहीं बिलासपुर में कालिंद्री कुंज में संगठन के कार्यालय का शुभारंभ करने हेतु चर्चा में सभी ने अपनी अपनी राय दिए जिसमें आगामी नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर कार्यालय के शुभारंभ पर सभी ने सहमति जताते हुए कार्यालय शुभारंभ की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अपने अमुल्य राय दिए। साथ ही सर्वसम्मति से इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के बिलासपुर कार्यालय के उदघाटन के बाद नवीन कार्यालय में प्रदेश भर से आए से संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ ग्लोबल जर्नलिस्ट एवं मीडिया संघ के द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की रूपरेखा बनाए जाने पर सहमति बनी।

इस बैठक में प्रमुख रूप से हरीश चौबे प्रदेश अध्यक्ष, फिरोज खान प्रदेश सचिव, सतनारायण पटेल प्रदेश महासचिव, विनोद जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, मनहरण कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष, दिब्येन्दु मृधा कोरबा जिला उपाध्यक्ष, राजू लाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर, संतोष सोनी, तीज कुमार बघेल, अरविंद शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी, नंद कुमार यादव, राम नारायण यादव, गेंद पाल सिंह मरकाम, देव भारद्वाज, राजेश वर्मा बिलासपुर उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news