दन्तेवाड़ा

गणपति को दी विदाई
10-Sep-2022 2:34 PM
गणपति को दी विदाई

बचेली, 10 सितंबर। लौह नगरी बचेली में धूमधाम से   गणेश विर्सजन किया जा रहा है । गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी के जयकारो के साथ शुक्रवार को लोगो ने भगवान गणपति का विर्सजन किया गया। उत्साह से लबरेज लोग अलग-अलग अंदाज में बप्पा को विदाई दिये। पंडालो और घरो मे विराजे भगवान गणपति की विदाई हो गई। गणेश विर्सजन की तैयारियो के चलते सुबह से नगर में भक्ति गीतों का माहौल बना रहा। डीजे की धुन में गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते गणपति का विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए जाते गणपति कई जगह ट्क, पिकअप, जीप, कार जैसे वाहनो में सवार हुए तो कही बाईक मे भी विराजे नजर आए। खासकर बच्चो व युवाओ में उत्साह देखा गया। विधि-विधान से पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया। कई जगहो पर भंडारा का भी आयोजन हुआ। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा के बीच विसर्जन किया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news