राजनांदगांव

हमें बांटने की हो रही कोशिश, भारत जोड़ो यात्रा महत्वपूर्ण-छन्नी
10-Sep-2022 3:28 PM
हमें बांटने की हो रही कोशिश, भारत जोड़ो यात्रा महत्वपूर्ण-छन्नी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 सितंबर।
भारत जोड़ो यात्रा का आगाज गुरुवार को खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में भी हुआ। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के छुरिया, कुमर्दा और अंबागढ़ चौकी ब्लॉक में पदयात्रा और सभा का आयोजन हुआ। विधायक छन्नी चंदू साहू उक्त आयोजनों में शामिल हुई। छुरिया ब्लॉक के ग्राम जोशीलमती से पदयात्रा शुरू हुई जो ग्राम केसाल, हर्राटोला होते हुए चिरचारीकला में समाप्त हुई। वहीं कुमर्दा ब्लॉक के मुचेदंड से प्रारंभ पदयात्रा ग्राम चांदो होते हुए भंडारीभरदा पहुंची। इस दौरान ग्रामों में छोटे-छोटे समूहों में जनसंवाद आयोजित किया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 8 सितंबर को कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम से हुई। यह यात्रा 148 दिनों में 3 हजार 750 किमी की दूरी तय कर कश्मीर में समाप्त होगी।

ग्रामीणों की सभा को संबोधित करते विधायक छन्नी साहू ने कहा कि मौजूदा दौर में देश की अनेकता में एकता की विचारधारा पर चोट की जा रही है। हमें बांटने की कोशिश की जा रही है। हमारे रस्म-रिवाज, विचारधारा के आधार पर हमें अलग-अलग करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी मानसिकता पालने वालों को जवाब देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है।

छुरिया ब्लॉक में आयोजित पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, जिला महामंत्री चुमन्न साहू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, किसान नेता चंदू साहू, जिला सचिव विपिन यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा, भीषण देवांगन, राजू सिन्हा, त्रिलोचन साहू, रामेश्वर साहू, जनपद सदस्य भुनेश्वरी साहू, प्यारे मंडावी, लोकनाथ साहू, चंद्रकांत साहू, दूधनाथ साहू, ग्वाला प्रसाद यादव, राजील खान, रामायण साहू, जावेद मेमन, रिखी साहू, प्रहलाद मिश्रा, सरपंच पूनम शर्मा, सुरेश शर्मा, सरपंच मनीराम श्याम, अजय कुमार साहू, बंसीलाल उइके, भूपेंद्र सिन्हा, हिरामण गंधर्व, चेतन साहू, योगेश सिन्हा, विभीषण साहू, घनाराम साहू, कन्हैयालाल मंडले, कृष्णा चंद्रवंशी, संतराम सिन्हा व अन्य शामिल हुए।

कुमर्दा ब्लॉक के ग्राम भंडारीभरदा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा को आत्मसात करने वाली कांग्रेस देश की संस्कृति और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की 150 दिनों की यात्रा का उद्देश्य यही है कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण और सांप्रदायिकता को मुंहतोड़ जवाब मिल सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी, नरेश शुक्ला, लाल चंद साहू, प्रताप धावडे, अब्दुल खान, देव पन्द्रो, गिरधारी साहू आदि कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news