गरियाबंद

नड्डा के स्वागत में नवापारा के भी भाजपाई पहुंचे
10-Sep-2022 3:56 PM
नड्डा के स्वागत में नवापारा के भी भाजपाई पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 10 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार छत्तीसगढ़ रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में राजिम क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजधानी रायपुर पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजिम विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रामूराम साहू के नेतृत्व में अनेक  बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र प्रभारी,  सभी प्रकोष्ठ संयोजक,सहसंयोजक तथा भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ता रायपुर कार्यक्रम में पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का स्वागत किया तथा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया रामूराम साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 9 सितंबर को स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आगमन होते ही भव्य स्वागत वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया साथ ही स्वागत अभिनंदन राउत नाचा पंथी नृत्य तथा अन्य कई तरह की स्वागत करते हुए रैली के रूप में विमानतल से लेकर जगह-जगह स्वागत करते हुए भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से साइंस कॉलेज मैदान कार्यक्रम स्थल तक भव्य अभिनंदन स्वागत हुआ तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह तथा छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का उद्बोधन को कार्यकर्ताओं ने आत्मसात करते हुए अगामी दिनों में भाजपा के सरकार बनाने संकल्प लिया गया, रामूराम साहू ने  कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने तथा भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने साथ ही 2024 में केंद्र में फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने का संकल्प दोनों हाथ मु_ी बांधकर और उठा कर लिया श्री साहू ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में बस्तर से लेकर सरगुजा तक के हर बूथ से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता उत्साहवर्धक ढंग से उपस्थित रहे इससे स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर है।

और आने वाले 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  भागवत हरित,भाजपा मंडल फिंगेश्वर के अध्यक्ष डा.प्यारे लाल सोनकर, उपाध्यक्ष अशोक साहू, किसान मोर्चा के महामंत्री भुवन साहू, मंडल महामंत्री मिंजून साहू, भाजयुमो के जिला मंत्री प्रेमलाल टोडर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भागवत सिन्हा,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामकिशन साहू, मंडल उपाध्यक्ष एवं सरपंच जामगांव अरुण सिन्हा,किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हरित,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोलू -खिलेश्वर साहू,बूथ अध्यक्ष विजयलाल साहू, जनक श्रीवास,जगदेव सिन्हा, डॉ गंगाराम साहू,किरण सोनी, पार्षद नरेश लहरें,हीरामन साहू,वैभव सोनी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू, वीरेंद्र साहू,गणेश ध्रुव सहित सैकड़ों की संख्या में बूथ अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण साइंस कॉलेज मैदान रायपुर पहुंच कर कार्यक्रम में  शामिल हुए
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news