राजनांदगांव
विश्वजीत ने जीता कांस्य पदक, तामेश्वर का किया सम्मान
10-Sep-2022 4:43 PM
राजनांदगांव, 10 सितंबर। 70वीं राष्ट्रीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता बैंगलोर (कर्नाटक) में गत् 4 से 5 सितंबर को आयोजित की गई। स्पर्धा के संबंध में जयभवानी व्यायाम शाला के संरक्षक अमित आजमानी ने बताया कि उक्त स्पर्धा में छग प्रदेश से 9 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया। राजनांदगांव जिले में 3 बॉडी बिल्डरों के दल ने भाग लेकर छग प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते मेन फिजिक्स स्पर्धा में विश्वजीत ठाकुर ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं अनिकेत साहू, आकाश सारथी बेस्ट ऑफ टेन के पोजीशन पर रहे। राजनांदगांव जय भवानी व्यायाम शाला के वरिष्ठ बॉडी बिल्डर तामेश्वर बंजारे को इंडियन फिटनेश व बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन द्वारा निर्णायक कमेटी में शमिल कर शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी जय भवानी व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम ने दी।