राजनांदगांव

प्रार्थना सभा आयोजित
10-Sep-2022 4:54 PM
प्रार्थना सभा आयोजित

गंडई, 10 सितंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गत् दिनों गंडई रेस्ट हाउस में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान को सफल बनाने खैरागढ़ के ढिमरीनकुंआ से खजरी लालपुर होते हुए खैरागढ़ तक सभी एकजुट होकर पदयात्रा करेंगे। प्रार्थना सभा को हबीब खान, कामदेव जंघेल, गोविंद जंघेल, दीलिप ओगरे, गोवर्धन साहू, विनोद ताम्रकार ने संबोधित किया । संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू ने  किया। इस अवसर पर मन्नू चंदेल, ताराचंद बंजारे, अमित टंडन, अमरदास मनहरे, दीलिप ओगरे, क्रांति ताम्रकार, चुम्मन वैष्णव, मिथलेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news