दन्तेवाड़ा

जेल प्रहरी की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
11-Sep-2022 2:53 PM
जेल प्रहरी की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

दंतेवाड़ा, 11 सितंबर। दंतेवाड़ा जेल में पदस्थ जेल प्रहरी की पत्नी नीलम बंजारे का शव निज निवास में फंदे में झूलता पाया गया। जिसे पुलिस ने उतारा। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।

इस प्रकरण में मृतका के परिजनों ने पति विजय बंजारे पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके समर्थन में परिजनों का तर्क है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। विजय बंजारे पर परिजनों ने अन्य महिला से संबंध के आरोप लगाए हैं। इसके फलस्वरूप मृतका से विजय का अक्सर विवाद होता रहता था। विजय बंजारे ने मृतका से मोबाइल फोन वापस ले लिया था। जिससे उसका परिजनों से संपर्क ना हो सके।
थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मामला शुक्रवार देर रात का है, पोस्टमार्टम के उपरांत आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news