राजनांदगांव

जिपं अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना
13-Sep-2022 2:54 PM
जिपं अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 सितंबर। 
ग्राम कुमरदा के सिद्धी  विनायक गणेश उत्सव समिति के गणेश विसर्जन कार्यक्रम के महाआरती व शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
उन्होंने गणेश प्रतिमाओं का दर्शन कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीगणेश ने अपने माता-पिता का सर्वप्रथम पूजा-अर्चना की थी। अपने माता-पिता के आशीर्वाद से भगवान श्रीगणेश की प्रत्येक शुभ कार्य प्रारंभ  करने से पहले श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में जगत के प्रत्येक नर-नारी उनकी पूजा आराधना करते हैं। अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।  इस दौरान एकांत चंद्राकर, हीरेंद्र साहू, कैलाश शर्मा, घासी साहू ,  गोपाल साहू,  रविंद्र वैष्णव, अनिरुद्ध चंद्राकर , दीनू साहू,  दिनेश साहू, सुंदर साहू,  नूनकरण भुआर्य, अनंत तिवारी,  योगेंद्र राजपूत,  लक्ष्मीनारायण साहू,  कांति साहू, नवीन कुमार साहू, एस कुमार साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news