बिलासपुर
बिलासपुर, 13 सितंबर। सन् 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले गांधीवादी विचारक व पंचायत विभाग के सेवानिवृत्त उप-संचालक गंगा प्रसाद बाजपेयी आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने विकास नगर, 27 खोली निवास पर दोपहर 3.45 बजे अंतिम सांस ली। वे सेवानिवृत हाईकोर्ट जज चंद्रभूषण बाजपेयी, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी, विद्युत कंपनी के अधीक्षण यंत्री चंद्रमोहन बाजपेयी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर बाजपेयी, राज्य क्रीड़ा अधिकारी डॉ. चंद्रनाथ बाजपेयी तथा पूर्व पार्षद चंद्रप्रदीप बाजपेयी के पिता थे। उनकी तीन पुत्रियां चंद्र किरण, चंद्र कला तथा चंद्रकांता हैं। उनकी पत्नी चंद्रप्रभा बाजपेयी विभिन्न संगठनों के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय हैं। वे नाती-पोतों से भरा-पूरा एक बड़ा परिवार अपने पीछे छोड़ गए हैं। उनके परिवार का संयुक्त रूप से रहना मिसाल मानी जाती है।
स्व. गंगा प्रसाद बाजपेयी की अंतिम यात्रा बुधवार को दोपहर 12.30 बजे पं. देवकीनंदन दीक्षित श्मशान घाट के लिए निकलेगी।