बालोद

गुरुर नपं अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोला
14-Sep-2022 4:47 PM
गुरुर नपं अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोला

कलेक्टर से शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 14  सितंबर।
बालोद जिले के गुरुर नगर पंचायत के पार्षदों ने आज बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को नगर पंचायत गुरुर के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पार्षदों ने बताया कि लगभग दो करोड़ 98 लाख रुपए के कार्यों का प्रस्ताव नियम विरुद्ध अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू द्वारा अपूर्ण पीआईसी की सहमति से कुछ ही सदस्यों को विश्वास में लेकर पास कर दिया गया है जिसको लेकर पार्षदों ने प्रस्ताव निरस्त करने की मांग की है। पार्षदों ने कहा कि नगर पंचायत गुरुर कि पीएसी बैठक में अपूर्ण पी आई सी द्वारा पारित प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 65 के तहत निरस्त किया जाय साथ ही पार्षदों ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है, यहां पर कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू ने भाजपा समर्थित 3 पार्षदों को अपना पीआईसी मेंबर बना दिया और कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया इससे पूर्व भाजपा के स्थानीय संगठन ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था पर कोर्ट से अध्यक्ष से स्टे लाया और भाजपा ने स्टे को चैलेंज करने की हिमाकत भी ना कर पाई अब अध्यक्ष पर भाजपा पार्षदों के साथ मिलकर मनमानी का आरोप अन्य पार्षदों द्वारा लगाया जा रहा है पार्षदों ने आरोप लगाया है कि कुछ ही वार्डों में काम दिया गया और बाकी वार्ड पार्षदों के साथ भेदभाव किया गया है।

शासन के नियमों का खुला उल्लंघन
पार्षद मुकेश कुमार साहू पार्षद महिमा रेणु एवं पार्षद कुंती सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त 2022 को पीएसी की बैठक में दो करोड़ 98 लाख रुपए का प्रस्ताव पारित किया गया है जबकि नगर पालिका अधिनियम के आधार पर मात्र 20 लाख तक के कार्यों का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है उन्होंने कहा कि शासन के नियमों का खुला उल्लंघन अध्यक्ष नगर पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा किया जा रहा है जो कि असंवैधानिक है।

2 पीआईसी मेंबर दे चुके हैं इस्तीफा
पार्षदों ने यह आरोप लगाया कि नगर पंचायत गुरुर में पी आई सी के 2 सदस्य जो प्रमोद कुमार सोनवानी वार्ड क्रमांक 14 एवं ललिता जामदार पार्षद वार्ड क्रमांक 10 इनके द्वारा अध्यक्ष नगर पंचायत गुरुर को त्यागपत्र दिया गया है और यह पी आई सी में शामिल वर्तमान में नहीं है बावजूद इसके अपूर्ण पी आई सी के द्वारा यह पार्टी आई सी में प्रस्ताव पारित किया गया है।

घर ले जाकर लिखा गया प्रस्ताव
कलेक्टर के पास शिकायत में पार्षदों ने बताया कि 25 अगस्त 2022 को नगर पंचायत गुरुर के समस्त शासकीय सेवक हड़ताल पर थे जहां पर प्लेसमेंट कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर को लिपिक बनाकर पी आई सी की बैठक कर बीच बैठक में लिपिक के हाथों से छीन कर अपने घर पर ले जाकर प्रस्तावों को लिखा गया है जिसका प्रमाण रजिस्टर के लिखावट को देखकर लगाया जा सकता है इसे भी पार्षदों ने असंवैधानिक बताया है।

बाकी पार्षदों के साथ भेदभाव
आपको बता दें कि पार्षदों ने आरोप लगाया है कि यहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू एवं उनके साथी तीन भाजपा पार्षद चंद्रलता साहू जितेशवरी निषाद एवं अनुसूईया ध्रुव द्वारा मनमाने ढंग से गिने चुने वार्डों में सारे कार्यों को कराया जा रहा है बाकी पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

भाजपा पार्षदों से मिलीभगत
वर्तमान में जो गुरूर में नगर पंचायत अध्यक्ष हैं वह कांग्रेस पार्टी से अधिकृत नगर पंचायत अध्यक्ष हैं परंतु उन्होंने भाजपा के पार्षदों को पिया इसी में शामिल किया और सीधे-सीधे कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया और अब उन्हीं पार्षदों के साथ मिलकर इस तरह के कृत्य को अंजाम दिया जा रहा है पी आई सी में उन्होंने चंद्रलता साहू जीतेश्वरी निषाद एवं अनुसूईया ध्रुव को शामिल किया है यह सभी भाजपा समर्थित पार्षद हैं यह भी विवाद का एक बड़ा विषय है परंतु भाजपा एवं कांग्रेस दोनों के शीर्ष संगठन ने इस मसले को दूर से ही टाल दिया।

घर में रखा गया था रजिस्टर
पार्षद सोनू रोहिले उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी सहित अन्य पार्षदों ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त 2022 से पी आई सी के रजिस्टर को 6 सितंबर 2022 तक अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू द्वारा अपने घर पर रखा गया था इसका प्रमाण पार्षदों ने रजिस्टर का अवलोकन करने नगर पंचायत गए तब सीएमओ द्वारा बताया गया कि रजिस्टर अध्यक्ष के पास है इसकी आपत्ति एसडीएम गुरूर और तहसीलदार के समक्ष भी किया गया है और उन्हीं के समक्ष अध्यक्ष द्वारा घर से ही पूरा प्रस्ताव को लिखकर लाया गया।

जानिए पूरा मामला
नगर पंचायत गुरुर के अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू ने भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस दोनों को अपने इशारे पर नचा दिया सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय मंडल संगठन द्वारा यहां पर अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था फिर उन्होंने हाई कोर्ट से स्टे आर्डर लाया जिसके बाद स्थानीय संगठन और पार्षदों ने उस स्टे आर्डर को हटाने के लिए चैलेंज करने तक की हिमाकत नहीं की उसके बाद स्थानीय नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी मानो टूटती हुई नजर आई और कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष को निष्कासित करने के लिए प्रतिवेदन भी भेज दिया गया है वहीं जिन पार्षदों के साथ अध्यक्ष की खट्टी थी आज वे सभी एक होकर चल रहे हैं जिसे लेकर भी स्थानीय स्तर पर भाजपा की किरकिरी हो रही है और पार्टी से बगावत करने वालों पर जनता की निगाह बनी हुई है वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा का संगठन गुरुर नगर पंचायत के अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू को भाजपा प्रवेश करने में जुटी हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news