सूरजपुर

धूमधाम से मना मंत्री डॉ. प्रेमसाय का जन्मदिन
14-Sep-2022 7:46 PM
धूमधाम से मना मंत्री डॉ. प्रेमसाय का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,14 सितंबर।
शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का जन्मदिवस प्रतापपुर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काट कर और अस्पताल में मरीजों को फल बांट कर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रेमसाय उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ रहने की कामना की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी, माँ महामाया शक्कर कारखाना अध्यक्ष विघासागर आयाम, नरेंद्र गर्ग, सतीश चौबे, मुकेश गर्ग, बलबीर यादव, अवधेश सिंह, भानु गुप्ता, बनवारी लाल गुप्ता, हरि शंकर कश्यप, धीरज कश्यप, मुमसाद खान, मयंक जायसवाल, प्रियंकल तिवारी, वसीम ईराकी, आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news