बस्तर

जिला बस्तर में बुनियादी शिक्षा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ
15-Sep-2022 10:02 PM
जिला बस्तर में बुनियादी शिक्षा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 15 सितंबर। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के ‘निपुन भारत मिशन’ को आदर्श मानते हुए बस्तर जिला प्रशासन और पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान से ‘बुनियादी शिक्षा अभियान’ लॉन्च कराया गया।

 निपुन भारत मिशन की लक्ष्य प्राप्ति के लिए पिरामल फाउंडेशन शिक्षा के स्तर में प्रगति लाने के लिए कार्यरत है।  शुभारंभ के इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर चन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास , जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, राजीव गांधी शिक्षा मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा , डायट प्रधानाचार्य सुषमा झा , समस्त विकासखण्डो के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, जिले के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक तथा पीरामल फाऊंडेशन के सदस्य उपस्थित थे। जिसमे पिरामल से प्रोग्राम लीडर योगेश कुमार,गांधी फेलो जया पांचाल और प्रज्ञा कुर्डुकर, अक्षय कदम, अक्षत राजपूत ने बुनियादी शिक्षा अभियान के बारे में बताया, साथ ही सभी के साथ मिलकर चयनित 266 डेमो विद्यालयों में किस तरह से काम किया जाएगा जिससे छात्रों स्रुह्र में वृद्धि हो, इसके बारे में जानकारी दी। कोविड के बाद से शिक्षा में बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है।

प्राइमरी शिक्षा को मजबूत करने के लिए बच्चो को खेल, चित्रों, पुस्तकों में रंग बिरंगी चित्रों के माध्यम से पढ़ाई में उनकी रुचि बढ़ाने का प्रयास और स्कूल प्रोसेसेज में पिरामल के गांधी फेलोज द्वारा कार्य किये जाएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news