राजनांदगांव

हिंदी महज भाषा नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति है-गुरुदयाल
15-Sep-2022 10:14 PM
हिंदी महज भाषा नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति है-गुरुदयाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नांदघाट, 15 सितंबर। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचने पर शासकीय कोदुराम दलित महाविद्यालय नवागढ़ के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में सीट की बढ़ोतरी के साथ साथ बीकॉम की कक्षा प्रारंभ किए जाने हेतु प्रयासों को लेकर संसदीय सचिव का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा कुछ और मांगे भी रखी गई जिसे विधायक बंजारे ने गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जल्द ही उसकी पूर्ति का भरोसा दिलाया। संसदीय सचिव व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने साल 19118 में हिन्दी साहित्य सम्मेलन के दौरान हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने हिंदी को जनमानस की भाषा बताया था, जिसका महत्व काफी अधिक है। हिंदी महज भाषा नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति है व हमारे जनजीवन में रचती-बसती है। हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है, यह मन के बंद ताले को खोल सकती है। यह महज भाषा नहीं बल्कि भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है। यह दुनियाभर के भारतीयों को भावनात्मक रूप से एक साथ जोडऩे का काम करती है। आगे इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की आज़ादी के साथ ही राष्ट्रभाषा को लेकर भी समस्या होने लगी और राजभाषा के चुनाव के लिए संविधान सभा द्वारा इसे लेकर वोट डाले गए और सभा ने हिंदी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में चुनने का फैसला लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश शर्मा ने हिंदी दिवस मनाए जाने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आजादी मिलने के बाद देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा था, क्योंकि भारत में सैकड़ो भाषाएं और हजारों बोलियां बोली जाती है, इसे ध्यान में रखते हुए संविधान सभा में एकमत होकर 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। वहीं 14 सितंबर 1953 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सिफारिश के बाद से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हमारी मातृभाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया था।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय की प्राचार्य मंगली बंजारा, देवेंद्र साहू विधायक प्रतिनिधि, द्वारिका सोनवानी, एल्डरमैन अमित जैन, आशीष राजपूत, परमेश्वर पात्रे, शिखा गेडाम, अंशु केशरवानी, लोरेंश डाहीरे, इमरान खान, सी एल बरगाह, संतोष साहु, दुर्गा सोनी, नीलम कुमार, आशुतोष देवांगन, सुनील कुमार, राजकुमार भारद्वाज, शिव बंजारे, अजय कांत, हेमा साहू, अजित चतुर्वेदी, युवराज वर्मा, विश्वराज बघेल, नरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र कोशल, सुनील, सुशील, निखिल चौबे, नरोत्तम चतुर्वेदी, प्रशांत कोशल, आर्यभट्ट, नैना, प्रीति, पिया, मानसी शर्मा, अनिल घृतलहरे, जितेंद्र यादव सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news