जान्जगीर-चाम्पा
महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को कानूनी अधिकार के संबंध दी जानकारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा 16 सितम्बर मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का आगमन नवागढ़ परियोजना अंतर्गत ग्राम नवागढ़, नेगुरडीह, खैरताल में हुआ, रथ का स्वागत परियोजना अधिकारी नवागढ़ विद्या पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी ने दीप प्रज्जवलित कर किया भुनेश्वर केशरवानी ने कार्यक्रम स्थल नवागढ़ में उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को उद्बोधित करते हुए महिला आयोग एवं उनके कार्यप्रणाली तथा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
परियोजना अधिकारी विद्या पाण्डेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का गठन महिलाओं के संवैधानिक और कानूनी सुरक्षा के उपाय उपचारात्मक संवैधानिक उपाय सिफारिश करने शिकायतों के निराकरण की सुविधा प्रदान करने और महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी सरकार को परामर्श देने तथा महिलाओं के सामाजिक आर्थिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य की स्थिति पर गहन अध्ययन तथा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों के उद्देश्य से 24 मार्च 2021 को किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्योति किशन कश्यप, पार्षद वाजिद खान एवं ग्रामीणजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।