राजनांदगांव

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे पुरस्कृत
16-Sep-2022 3:06 PM
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे पुरस्कृत

उपाध्यक्ष ने की शाला में 4 पंखा देने की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 16 सितंबर।
राज्य शासन द्वारा 17 अगस्त से चलाए गए अभियान हमर तिरंगा अभियान एवं स्वच्छता अभियान के तहत शा.पूर्व माध्यमिक शाला गंडई में बच्चों के बीच खेलकूद, रचनात्मक एवं स्वच्छता पर प्रतियोगिता करवाया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दर्जनभर से अधिक बच्चों को 15 सितंबर को स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया गया। इसमें नपा उपाध्यक्ष जाविद खान ने एक हजार नगद और 4 पंखे देने की घोषणा की।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के शा.पूर्व. मा. शाला गंडई में हमर तिरंगा अभियान के तहत अगस्त माह में पखवाड़ाभर विभिन्न गतिविधियों के साथ बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें  विभिन्न प्रकार के खेलकूद गेंड़ी, भौंरा, फुुगड़ी, बिल्लस, कुर्सी दौड़ एवं अन्य खेल शामिल था। वहीं रचनात्मक प्रतियोगिता जिसमें निबंध, रंगोली, देशभक्ति गीत, कविता, नृत्य एवं अन्य शामिल था। साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत हेंडवॉश, साफ डे्रस, पुस्तकों का बेहतर रख-रखाव एवं अन्य विषयों पर प्रतियोगिता करवाया गया। उक्त प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गंडई नगर पंचायत उपाध्यक्ष जाविद खान शामिल हुए।

उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। साथ ही स्कूल के लिए 4 नग पंखा देने की घोषणा की। कार्यक्रम में यांत्री पड़वार, कौशल सिंह राजपूत, डॉ. मांघीलाल यादव, सुनीता मरकाम, संतोष कुमार रजक, कमलेश सिंह नेताम, पुनेश्वर देवांगन, संतोष दास झारिया तथा अन्य लोग शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news