कोरिया

महिला कांग्रेस ने सोल्लास मनाया स्थापना दिवस
16-Sep-2022 3:13 PM
महिला कांग्रेस ने सोल्लास मनाया स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 16 सितम्बर।
महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जिलाध्यक्ष नीता डे, ब्लाक अध्यक्ष शोभना वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अंजनी यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री इंद्रा सेंगर और प्रदेश सचिव शगुफ्ता बक्श आदि महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंद्रा सेंगर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजाद भारत की अखंडता तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने हमेशा बड़ी कुर्बानियां दी हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने इसका नेतृत्व किया है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व बेअंत सिंह के बलिदान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्र के प्रति प्रेम के साक्षात प्रमाण हैं। उन्होंने महिला वर्करों से प्रदेश की भूपेश सरकार की नीतियों व सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

वहीं नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने त्याग, संघर्ष और बलिदान से पार्टी को आगे बढ़ाया है और कांग्रेस ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा देश के हितों के लिए कार्य किया है और आगे भी कार्य करती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news