बालोद

विशेष भर्ती अभियान, बड़ी संख्या में युवक हुए सम्मिलित
16-Sep-2022 4:03 PM
विशेष भर्ती अभियान, बड़ी संख्या में युवक हुए सम्मिलित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 16 सितंबर।
जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान के तहत कल सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में भर्ती कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु चलाएं जा रहे कार्यक्रम में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए विशेष भर्ती अभियान में बड़ी संख्या में  नवयुवक हुए सम्मिलित।

जिजीविषा कार्यक्रम के तहत बालोद जिले के बेरोजगार शिक्षित नवयुवकों को रोजगार हेतु एस.आई. एस. सुरक्षा एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा सुरक्षा जवान 250 पद एवं सुपरवाईजर 50 पद का भर्ती लिया जाना है। कल सरदार वल्लभ भाई पटेल  मैदान में  विशेष भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 518 नवयुवक सम्मिलित हुए, जिसे योग्यता अनुरूप आज 149 अभियथियो को प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है जिसकी रिपोर्टिंग 9.10.22 को सुबह 10 बजे तक उपस्थित होने के लिए प्रशिक्षण नियुक्ति पत्र दिया गया और उसके उज्वल भविष्य की कामता की गई।

इसी क्रम में 16 सितंबर  को राजहरा फुटबाल मैदान में थाना राजहरा, डौण्डी, महामाया क्षेत्र के शिक्षित युवाओं की भर्ती का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। दिनांक 17 सितंबर की सुबह 9 से 4 बजे तक थाना डौण्डीलोहारा के पास मैदान बटेरा मैदान में थाना डौण्डीलोहारा, मंगचुवा, देवरी, सुरेगांव क्षेत्र के शिक्षित युवाओं का सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद पर विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जाना है। सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा जिला बालोद के शिक्षित बेराजगार युवको को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदाय किया जा रहा है। अतएव योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपने आवशयक दस्तावेज के साथ निर्धारित दिनांक व समय में बड़ी संख्या में उपस्थित होवें।

स कार्यक्रम में  निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रभारी साइबर सेल ,  डी एन सिन्हा सीनियर भर्ती अधिकारी एस आई एस तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news