राजनांदगांव

मरकाम के जन्मदिन पर विविध आयोजन
16-Sep-2022 4:32 PM
मरकाम के जन्मदिन पर विविध आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 सितंबर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के 50वें जन्मदिन पर 15 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस महासचिव व शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन व शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के नेतृत्व में गुरुवार को विविध आयोजन किए गए। इस दौरान अलग-अलग स्थानों में फल वितरण के साथ ही बच्चों के बीच केक काटा गया। 

आयोजन की कड़ी में शहर अध्यक्ष छाबड़ा के साथ कांग्रेसियों ने आस्था मूकबधिर स्कूल में बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और बच्चों को मुंह मीठा कराकर बिस्किट वितरण किया गया। तत्पश्चात बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल में मरीजों व परिजनों को फल वितरण किया गया। साथ ही बुजुर्गों से आशीर्वाद भी मांगा। इस अवसर पर हल्दी वार्ड के प्राथमिक शाला में बच्चों के साथ कांग्रेसियों ने पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं बच्चों को पौधे लगाने और उसके महत्व व पौधों से होने वाले फायदों को गिनाया। 

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने अध्यक्षीय जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते खुद को साबित किया है। वे संगठन को लेकर सजग रहते हैं और पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने कई कार्य किए हैं।

उन्होंने मरकाम को प्रेरणास्त्रोत बताते उनके जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान  विकास त्रिपाठी, फिरोज अंसारी,  अमित चंद्रवंशी,  हनी ग्रेवाल,   सूर्यकांत जैन,  मोहिनी सिन्हा,  शरद खंडेलवाल,  मनीष साहू,  अतुल शर्मा, खिलेश बंजारे सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

स्कूली बच्चों को कापी-पेन 
शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष मरकाम के जन्मदिन को आसिफ अली द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाते विभिन्न कार्यक्रम कराए गए। इसी क्रम में हजरत अटल शाह दरगाह रानीसागर में चादर पेश कर दीर्घायु की दुआ मांगी गई। साथ ही  प्राथमिक शाला स्कूल मोतीपुर में बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को लड्डू खिलाकर मुह मीठा कराया व कॉपी-पेन का वितरण किया गया। ततपश्चात महापौर हेमा देशमुख की उपस्थिति में प्राथमिक शाला स्कूल मोतीपुर में केक काटकर बच्चों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया व पेन-कॉपी का वितरण किया। इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारी शामिल थे।  उक्त जानकारी  उत्तर ब्लाक  प्रवक्ता हितेश गोन्नाडे ने दी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news