गरियाबंद

तीज मिलन समारोह, विभिन्न कार्यक्रम
16-Sep-2022 6:52 PM
तीज मिलन समारोह, विभिन्न कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम। तामासिवनी चंपारण मंडल भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में तीज मिलन समारोह का कार्यक्रम तामासिवनी के साहू समाज भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंडल से आए महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस अवसर की बधाई समस्त महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ममता साहू, जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल, मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, प्रदेश मंत्री संगीता शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु मिश्रा, किरण बघेल, जिला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप, महामंत्री श्याम नारंग, आईटी सेल राजेश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोना वर्मा, महामंत्री सविता चंद्राकर, चेतना गुप्ता, जि.प.सदस्य चंद्रकला ध्रुव, ललिता वर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में खुशी दौड़ में प्रथम रूखमणी सिवारे, द्वितीय ओमकुमारी, फग्गा फोड़ में प्रथम अनुराधा यादव द्वितीय अनिता निर्मालकर, फुगड़ी में प्रथम डामिन साहू, द्वितीय धनमति साहू, मटका फोड़ में जिला अध्यक्ष सोना वर्मा प्रथम, द्वितीय सविता चंद्राकर रही विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, महामंत्री तोषण साहू, किसान युवा मोर्चा अध्यक्ष रिंकू-रविंद्र चंद्राकर, किशोर साहू युवा मोर्चा जिला महामंत्री, किसान मोर्चा अध्यक्ष आशाराम साहू, पारस साहू, जितेंद्र चंद्राकर, सरपंच प्रतिनिधि शोभा राम साहू, किसान मोर्चा मंत्री जगत साहू, गौतम साहू, निर्मल साहू, मीडिया प्रभारी सुरेश सिन्हा, विष्णु साहू, मिथलेश सिन्हा, युवा मोर्चा महामंत्री बलराम साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष टूभन पाल, गोविंद साहू, केजूराम पटेल जिला पंचायत प्रतिनिधि, बेनीराम साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण गिलहरे, महामंत्री कविता साहू, पूर्णिमा साहू, कोषाध्यक्ष ममता चंद्राकर, उपाध्यक्ष गीता साहू, कार्यकारणी सदस्य लता साहू, दुर्गा साहू, हेमकुमारी सिन्हा एवं समस्त तमासिवनी चंपारण मंडल के कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news