गरियाबंद

छुरा में भी भारत जोड़ो पदयात्रा
16-Sep-2022 6:58 PM
छुरा में भी भारत जोड़ो पदयात्रा

छत्तीसगढ़संवाददाता

छुरा, 16 सितंबर।जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंंद एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा के संयुक्त तत्वावधान में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा पूर्व मंत्री व विधायक राजिम अमितेेष शुक्ल के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा की उपस्थिति में सारागांव से छुरा लगभग 10 किलोमीटर  पदयात्रा की गई। इससे एक दिन पूर्व सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन विश्रामगृह छुरा में किया गया। 

अध्यक्ष ने सर्वधर्म सभा एंव पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य पर कहा सभी धर्मों और समाजों में प्रेम व्यवहार को बढ़ावा मिले। आज देश में राजनीति धर्म और जाति को लेकर बढ़ रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांंधी एवं  कांग्रेस पार्टी की सोच इस उद्देश्य को लेकर कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ किया है।

यह पदयात्रा इसका उद्देश्य सभी धर्म, सभी समाज एक होकर देश के विकास, समाज में सुख-शांति लाए।  वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किसान का बेटा भूपेश बघेल रोजगार देकर देश में अव्वल है।

किसानों के हित में कल्याणकारी योजना दे रहा है।जिससे प्रदेशवासी खुशहाल हंै।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा मक्खू दीक्षित जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान ,सलीम मेमन एल्डरमैन धनेश्वरी मरकाम राजकुमारी सोनी अनिता साहू, पुष्पा ध्रुव, प्रहलाद यदु, संदीप सोनी, लोकेश्वर वर्मा, रंजित ठाकुर, मोती राम साहू, लोकनाथ साहू, रेवाराम साहू, रूमण यादव, भागीरथी सिन्हा, रिखी यादव, लक्ष्मीदास सोनवानीविमल ठाकुर, सालिक राम, हरी नायक आदि उपस्थित थे।छत्तीसगढ़संवाददाता

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news