कोण्डागांव

होनहेड़ जलप्रपात में कैंपिंग कल
16-Sep-2022 8:41 PM
होनहेड़ जलप्रपात में कैंपिंग कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 15 सितंबर।
कोण्डागांव को प्रकृति द्वारा अपार प्राकृतिक संसाधनों का वरदान दिया गया है, जो अब तक लोगों की पहुंच से दूर होने और इसके संबंध में जानकारी के अभाव के कारण अब तक अज्ञात रहा था।

नई पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ईको पर्यटन सर्किट का निर्माण करने के साथ पर्यटन केन्द्रों को विकसित कर स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र की जिम्मेदारियां प्रदान की गई है। इन्हीं में से एक स्थानीय आदिवासी पर्यटन समिति होनहेड़ पर्यटन समिति के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जलप्रपात के निकट साहसिक खेलों व पर्यटन की संभावनाओं को नई उंचाईयों तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर को होनहेड़ जलप्रपात में कैंपिंग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पर्यटकों के लिए जंगल कैंपिंग, ट्रेकिंग, बोनफायर, स्थानीय व्यंजनों के भोजन, देवगुड़ी भ्रमण, स्थानीय जनजातीय कथाओं का वर्णन आदि गतिविधियों को शामिल किया गया है। जिसमें स्थानीय युवाओं द्वारा इस कैंपिंग में आये लोगों को जंगल यात्रा के साथ स्थानीय जड़ीबूटियों व वनस्पतियों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news