दन्तेवाड़ा
ट्रेन की चपेट में महिला की मौत
16-Sep-2022 9:22 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 16 सितंबर। दंतेवाड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
बताया गया है कि जिला मुख्यालय में संचालित रसोईया संघ की हड़ताल में कटेकल्याण विकासखंड के एक गांव से शामिल होने उक्त महिला पहुंची थी। गुरुवार शाम को हड़ताल समाप्ति के उपरांत महिला अपने घर जा रही थी। इस दौरान पटरी पार करते समय अचानक ट्रेन पहुंच गई। मृतका के साथ जा रही महिलाओं ने पुल की आड़ लेकर अपनी जान बचाई। मृतका रेल की आवाज़ सुनकर अचानक गिर पड़ी। इसके कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।