राजनांदगांव

हड़ताली रसोईये संघ को जिपं अध्यक्ष साहू का समर्थन
17-Sep-2022 2:28 PM
हड़ताली रसोईये संघ को जिपं अध्यक्ष साहू का समर्थन

राजनांदगांव, 17 सितंबर। तीन सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे रसोईया संघ की मांगों को समर्थन देने जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू धरना स्थल पहुंची। इस अवसर पर अध्यक्ष गीता साहू ने कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार आई है, हर वर्ग आए दिन आंदोलन की राह पर है।

उन्होंने गंगाजल की झूठी कसम खाकर सत्ता हासिल कर ली, लेकिन सभी वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। आए दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन कार्यकर्ता, शिक्षकगण, विद्युत विभाग के कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन, सरपंच संघ हड़ताल पर है। आश्चर्य और दुख की बात यह है कि कोई भी शासन के प्रतिनिधि रसोईया संघ से बात करने नहीं पहुंचा। तीन सूत्रीय मांगों को जायज बताते गीता साहू ने कहा कि रसोईया संघ के हर संघर्ष में हम आपके साथ हैं। रसोईया संघ की मांगों को जायज बताते भाजपा के  वक्ताओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ  जमकर निशाना साधते हुए हल्ला बोला।

इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष गीता घासी साहू, चंद्रिका प्रसाद डडसेना, एमडी ठाकुर, हीरेंद्र कुमार साहू,  राधेश्याम शर्मा, कैलाश शर्मा, रविंद्र वैष्णव, घासीराम साहू,  अनिरुद्ध चंद्राकर, गोपाल साहू, संजय सिन्हा, खिलेश्वर साहू, बोधन साहू, मनभावन उईके, शेखर भारद्वाज, नैन सिंह पटेल, पदम साहू, महेश चंद्रवंशी, खेम साहू, धर्मवीर चंद्रवंशी, ओंकार चंद्रवंशी, भूखनलाल धनकर सहित अन्य मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news