राजनांदगांव
नगर निगम में मना अभियंता दिवस
17-Sep-2022 2:32 PM
राजनांदगांव, 17 सितंबर। अभियंता दिवस पर 15 सितंबर को नगर निगम के कार्यपालन अभियंता कक्ष में उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त सहित निगम के इंजीनियरों ने भारतरत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को अभियंता दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके ने कहा कि सिविल इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया ने आधुनिक भारत में बाध, जलाशय और जल विद्युत परियोजना के निर्माण में महती भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल, प्र. सहायक प्रणय मेश्राम, संजीव कुमार मिश्रा, पंकज चंद्रवंशी सहित उप अभियंतागण उपस्थित थे।