कोण्डागांव

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप का जोशीला स्वागत
17-Sep-2022 2:56 PM
भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप का जोशीला स्वागत

केशकाल, 17 सितंबर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विगत दिनों नवीन कार्यकारिणी का गठन किया था, जिसमें पूर्व मंत्री केदार कश्यप को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया था। पदभार ग्रहण करने के पश्चात शुक्रवार को केदार कश्यप का केशकाल नगर में प्रथम आगमन हुआ।

इस दौरान भाजपा मंडल केशकाल, बड़ेराजपुर व धनोरा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पंचवटी से बस स्टैंड तक विशाल बाइक रैली निकाल कर केदार कश्यप का स्वागत किया। बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केदार कश्यप ने झूठ के पुल पर चल रही कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने की बात कही।

इस दौरान जिला महामंत्री आकाश मेहता, सेवकराम नेताम, मण्डल अध्यक्षगण रामेश्वर उसेंडी, परदेसी नाग, धर्मसिंह राणा वरिष्ठ भाजपाई सन्तोष उइके, अंजोरी नेताम, नवदीप सोनी, विजय पोया, भूपेश चन्द्राकर, रविन्द्र पांडे, विजय पोया, अजय सिंह ठाकुर, राजकिशोर राठी, सुमीत कटारिया, वीरेंद्र बघेल, रूपनारायण जैन, जीतू साहू, अनिता नेताम, जमुना बघेल, नीरा ध्रुव, पीलाबाई जैन  बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news