कोण्डागांव

60 कर्मचारियों के तबादले
17-Sep-2022 8:49 PM
60 कर्मचारियों के तबादले

कोण्डागांव, 17 सितंबर। कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की नवीन स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 के अनुसार कोण्डागांव के विभिन्न विभागों के 60 कर्मचारियों के जिलास्तरीय स्थानांतरण हेतु आदेश जारी किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 अगस्त को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण हेतु नवीन स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 लागू की गई थी। जिसके अंतर्गत कोण्डागांव जिले के विभिन्न विभागों द्वारा कर्मचारियों से स्थानांतरण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिस पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के अनुमोदन के पश्चात 60 कर्मचारियों के स्थानांतरण को कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर नवीन पदस्थापना प्रदान की गई है। इस आदेश के साथ सभी कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना पर उपस्थिति देने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं। इस आदेश में 60 कर्मचारियों को शामिल किया। जिसमें राजस्व विभाग के 8, स्वास्थ्य विभाग के 23, शिक्षा विभाग के 22 और आदिम जाति विकास शाखा के 7 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news