राजनांदगांव

खैरागढ़ राजघराना विवाद : देवव्रत की दूसरी पत्नी के पीएसओ का पिस्टल छीनकर फायरिंग से हडक़ंप
18-Sep-2022 2:51 PM
खैरागढ़ राजघराना विवाद : देवव्रत की दूसरी पत्नी के पीएसओ का पिस्टल छीनकर फायरिंग से हडक़ंप

दो पीएसओ पर ढाबा में उपद्रव का भी आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 सिंतबर।
खैरागढ़ शहर में बीती रात को दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी की सुरक्षा में तैनात पीएसओं के पिस्टल से गोली चलने की घटना से हडकंप मच गया। हालांकि वारदात में किसी को नुकसान नही हुआ है। घटना से  खैरागढ़ राजघराना में चल रहे विवाद ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है। बताया जाता है कि पूरा मामला खैरागढ़ राजघरानें की संपत्ति बंटवारें से जुड़ा हुआ है।

एक जानकारी के अनुसार खैरागढ़-छुईखदान मार्ग में बीती रात को दूसरी पत्नी विभा सिंह के सुरक्षाकर्मी शैलेन्द्र राय और ईश्वर सिंह खाना खाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पहले से ही वहा राजा सोलंकी और लकी सोलंकी कुछ साथियों के साथ बर्थ-डे पार्टी में मौजूद थे। इस दौरान विभा सिंह के दोनों पीएसओं ने नशे की हालत में ढ़ाबा मालिक से झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों पीएसओं के उत्पात के चलते बर्थ-डे पार्टी का मजा किरकिरा होने लगा। इस बात को लेकर राजा सोलंकी और वहां मौजूद लोगों ने आपत्ति की। इसके बाद वह पार्टी मनाने के लिए दूसरे ढाबा में चले गए। कुछ घंटे के पश्चात पीएसओं नशे में धुत होकर राजा सोलंकी और अन्य लोगों के तलाश करते हुए उनके घर पहुंच गए। उस दौरान सभी घर नही पहुंचे थे। घर में आने की खबर सुनकर राजा सोलंकी और अन्य युवक पीएसओं और विभा सिंह के करीबी नन्हा सिंह के घर पहुंचे।

इस दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। हाथापाई के दौरान पीएसओं ने पिस्टल तान दी। पिस्टल को मौका पाकर एक युवक ने छीनकर गोली चला दी। गोली की आवाज से वहां मौजूद लोग सहम गए। इधर विभा सिंह के पीएसओं पर ढाबा में मारपीट करना और उपद्रव मचानें का आरोप लगा है। फायरिंग की खबर को लेकर फिलहाल पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है।

खैरागढ़ एएसपी नेहा पांडे ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में कहा कि घटना में गोली चलने की जानकारी की जांच की जा रही है। यह कहना जल्दबाजी होगी कि गोली किसने दागी है। गौरतलब है कि विभा सिंह को हाईकोट के आदेश पर खैरागढ़ दौरे में सुरक्षा देने का राज्य सरकार को आदेश दिया गया है। दोनों पीएसओ के पक्ष में विभा सिंह ने खैरागढ़ थाना प्रभारी से लिखित में शिकायत की है। शिकायत में पिस्टल छीनकर गोली चलाने की घटना का जिक्र है। साथ ही पूर्व पत्नी पदमा सिंह के इशारें पर गोली चलाने और पीएसओं पर हमला करने का विभा सिंह ने आरोप लगाया है।

पुलिस जांच में जुटी
राजनंादगांव डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने खैरागढ़ एसपी को निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news