गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 18 सितंबर। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को यादगार बनाने भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजन के सम्बन्ध में प्रदेश भाजयुमो के विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश व देशवासियो के लिए समर्पित भावना के साथ दिन रात एक कर कार्य कर रहे है, इसी तरह हम सभी कार्यकर्ता गण उनका जन्मदिन को सेवा व समर्पण के रूप में मनाने जा रहे है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए धन व शक्ति की जरूरत नही बल्कि स्वस्थ मन व मानवता की जरूरत होती है। मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है तथा किसी का जिंदगी का हिस्सा बनना गौरवान्वित वाला क्षण होता है। आज हमारे देश को एक ऐसा जनसेवक मिला है जो दिन रात सेवा करते हुए गांव, गरीब व किसान की तकदीर व तस्वीर बदल रहे हैं। मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करके भारत माता के वैभव को परम शिखर तक पहुँचाया है। आज भारत देश का विश्व पटल पर अतुल्नीय स्थान है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओ से अपील किया कि वे सभी अधिक से अधिक संख्या में आये और रक्तदान कर मोदी जी के जन्मदिन को ऐतिहासिक व अद्वितीय बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।