बलौदा बाजार

यातायात नियमों का उल्लंघन, जुर्माना
18-Sep-2022 7:15 PM
यातायात नियमों का उल्लंघन, जुर्माना

बलौदाबाजार, 18 सितंबर। भारी वाहन ट्रक नो पार्किग में वाहन खड़ी करने वाले, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने वालो नंबर पुलिस ने कार्रवाई की है।

कल यातायात प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा, दोपहिया में तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर वाहन चलाना, बिना कागजात के वाहन चलाना,नो पार्किग मे वाहन खड़ी करने वाले पर कार्यवाही किया गया। भारी वाहन ट्रक,नो पार्किग में वाहन खडी करने वाले, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने वाले पर अगामी दिनों में लगातार कार्यवाही किया जावेगा।

यातायात पुलिस बलौदाबाजार के द्वारा वाहन चालकों के उपर कार्यवाही किया गया। दुपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाना 37 प्रकरण 11100 समन शुल्क, नो पार्किग में वाहन खड़ी करना 06 प्रकरण 1800 समन शुल्क, बिना हेलमेट पहने वाहन चलाना 16 प्रकरण 8000 समन शुल्क। बिना नंबर के वाहन चलाना 02 प्रकरण 600 समन शुल्क। चालक द्वारा बिना कागजात के वाहन चलाना 11 प्रकरण 3300 समन शुल्क। बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना  प्रकरण 1000 समन शुल्क। यातायात पुलिस द्वारा कुल 74 प्रकरण मे 25800 समन शुल्क लिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news