सुकमा

ईनामी नक्सली के साथ 5 का समर्पण
18-Sep-2022 9:01 PM
 ईनामी नक्सली के साथ 5 का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 18 सितंबर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय नक्सल ऑप्स सुकमा में 2 लाख के ईनामी नक्सली के साथ 5 ने आत्मसमर्पण किया। एक आत्मसमर्पित नक्सली पर छग शासन द्वारा 2 लाख ईनाम घोषित है।

 नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नम अभियान (नई सुबह-नई शुरूआत )से प्रभावित होकर क्रमश:  माड़वी जोगा (प्लाटून नं. 10 सदस्य),  मुचाकी देवा ( जंगल कमेटी अध्यक्ष, नेन्ड्रा आरपीसी अंतर्गत),  माड़वी माड़ा (मिलिशिया डीप्टी कमाण्डर ), मुचाकी कोसा (जंगल कमेटी सदस्य ), कट्टम हडमा ( विकास कमेटी सदस्य ) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नक्सल ऑप्स सुकमा में सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा,  सूर्यकांत सिंह द्वितीय कमान अधिकारी 219 वाहिनी सीआरपीएफ, गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कोन्टा, के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

 आत्मसमर्पित नक्सली थाना भेजी क्षेत्र में घटित रोड खोदना, स्पाईक लगाना, नक्सली पर्चा लगाना, आइईडी लगाने जैसे विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित रहे हैं।

सभी आत्मसर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने में  पुलिस विभाग  का विशेष योगदान रहा। आत्मसमर्पित नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन की पुर्नवास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधाए प्रदाय किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news