राजनांदगांव

ईनाम का झांसा देने वाला ठग यूपी से गिरफ्तार
19-Sep-2022 3:00 PM
ईनाम का झांसा देने वाला ठग यूपी से गिरफ्तार

खाताधारक को भी पुलिस ने दबोचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 19 सितंबर।
ईनाम का लालच देकर एक व्यक्ति से रकम ऐंठने वाले एक ठग को गंडई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गंडई के रावणभाठा निवासी संतोष सिंह कोसरे से करीब 3 साल पहले 54 हजार रुपए की ठगी हुई थी। इस मामले में पीडि़त ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत के बाद एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था, जबकि ऑनलाइन रकम जमा कराने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार तीन साल पहले 4 जून 2019 को शिकायतकर्ता संतोष कोसरे को ईनाम  मिलने का झांसा देकर एक ठग ने किस्तों में 54 हजार 500 रुपए अपने खाते में डलवाये और वह रफूचक्कर हो गया। गंडई पुलिस ने शिकायत के बाद बाबूलाल नामक व्यक्ति को उत्तरप्रदेश के गोपालगंज से गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस को एक और आरोपी की तलाश थी। मेहर सिंह नामक दूसरे आरोपी को  कोरबा से गिरफ्तार किया है। पुलिस बाबूलाल के खाते पर नजर रखी हुई थी। उसका साथी होने के कारण मेहर सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news