राजनांदगांव

स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बैरिस्टर छेदीलाल ठाकुर का अहम योगदान - कुलबीर
19-Sep-2022 3:16 PM
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बैरिस्टर छेदीलाल ठाकुर का अहम योगदान - कुलबीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 सितंबर।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 18 सितंबर को स्थानीय कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर छेदीलाल ठाकुर की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा आयोजित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें नमन किया।

शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद कर उन्हें नमन करते कहा कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोडऩे में बैरिस्टर छेदीलाल ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। छेदीलाल ठाकुर बहुमुखी प्रतिभा के धनी माने जाते है। पूज्य महात्मा गांधी के आह्वान पर वे वकालत छोडक़र असहयोग आंदोलन को मजबूत करने में लग गए। छग के बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। छेदीलाल सेवा समिति के माध्यम से युवकों को संगठित किया। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे कई भाषाओं के जानकार के साथ लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ और कर्मठ नेता थे। उनकी उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। संगोष्ठी सभा में विकास त्रिपाठी, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, सूर्यकांत जैन, अमित खंडेलवाल, मुजीब अहमद, राजबहादुर सिंह, मोहसिन कुरैशी,  मोहन चुनुरकर, कुशल रजक सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news