धमतरी

शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचीं विधायक
19-Sep-2022 7:25 PM
शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचीं विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 19 सितंबर। वरिष्ठ कांग्रेसी एवं समाज सेवी अब्दुल जब्बार खान के निधन का समाचार मिलने पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी लखन लाल ध्रुव एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के छाया सांसद बिरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन लाल ध्रुव एवं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पहुंचकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर उनके परिजनों से मुलाकात कर इस द:ख की घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

श्री खान के निधन पर पूर्व विधायक द्वय अम्बिका मरकाम, अशोक सोम, पीसीसी सचिव शोभी राम नेताम, वरिष्ठ कांग्रेसी रामभरोसे साहू, दउवा लाल देवांगन, अमृत नाग, उत्तम गोलछा, किशन मगेन्द्र, करण चंद्राकर, कैलाश जैन, भानेंद्र ठाकुर, कमलेश मिश्रा, कैलाशनाथ प्रजापति, भूषण साहू, डिहू राम साहू, अखिलेश दुबे, राजेंद्र सोनी,रवि ठाकुर, प्रकाश गोलछा, गोपी कृष्ण लाहौरिया, रूद्र प्रताप नाग,अख्तर खान, संजय परिहार, छबि ठाकुर, जावेद मेमन, भरत निर्मलकर, नरेश छैदेहा,पेमन स्वर्णबेर, उमेश देव, जियाउद्दीन रिजवी, मनोज साक्षी, मीना बंजारे, महेन्द्र धेनुसेवक, अनवर रजा, सचिन भंसाली, टेश्वर ध्रुव, मिलेश्वर साहू, पिंकी यदु,पंकज ध्रुव, नीरज साहू,पन्ना ध्रुव,निश्चल लाहौरिया सहित कांग्रेस जनों ने शोक जताया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news