कोण्डागांव

11 घंटे बाद खुला जाम, पूरी रात होती रही बारिश, यात्री परेशान
19-Sep-2022 8:19 PM
11 घंटे बाद खुला जाम, पूरी रात होती रही बारिश, यात्री परेशान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 19 सितंबर।
बस्तर को राजधानी से जोडऩे वाली एकमात्र लाइफलाइन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल घाटी में एक बार फिर खराब सडक़ के कारण पूरी रात से जाम लगा रहा। वहीं रात 1 बजे से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश भी हो रही है, जिसके कारण भी गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई। केशकाल पुलिस रात्रि यातायात बहाल करने लगी हुई थी। सोमवार सुबह 11 बजे आसपास पूर्ण रूप से यातायात बहाल की गई।

इन दिनों केशकाल घाट की नजारा बेहद ही खूबसूरत है। पहाडिय़ों में धुंध की छटा देखते ही बन रही है। लेकिन जब भी केशकाल घाट में जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है तो लोगों में दहशत हो जाती है कि घाट में न फंस जाएं। बीती रात लगभग 10 बजे ऊपर से पहले मोड़ पर रायपुर से जगदलपुर जा रही एक ट्रक मोड़ के बीचों बीच खराब हो गई। जिसके बाद धीरे-धीरे जाम की स्थिति बनती गई। देखते ही देखते गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई। घाट में जाम लगने की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुँच कर यातायात बहाल करने में जुट गई। किसी तरह वनवे करके यात्री बसों को सुबह-सुबह निकाला गया, लेकिन ट्रकों की लंबी लाईन लगी रही।

रात्रि 12 बजे के बाद से केशकाल घाट में जाम लग गया था। जिसके बाद केशकाल पुलिस पूरी रात जाम खुलवाने में लगे रहे। हालांकि पुलिस के द्वारा एक ओर से आवागमन बहाल करवा दिया गया है। घाट चढऩे व उतरने वाले वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा जा रहा है। जैसे ही सुबह खराब ट्रक को बनवाया गया। जिसके बाद ही सोमवार सुबह लगभग 11 बजे यातायात को पूर्ण रूप से बहाल किया गया।

केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही रात्रि से ही पुलिस तैनात है। यात्री बसों को वन वे कर सुबह निकलवाया गया, वहीं अन्य गाडिय़ों को भी धीरे धीरे बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। सुबह खराब गाड़ी बनने के बाद ही पूर्ण रूप से यातायात बहाल हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news