धमतरी

भाजपा अजा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान
20-Sep-2022 3:48 PM
भाजपा अजा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 20 सितंबर। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को  सेवा पखवाड़ा के तौर पर मनाते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा ग्राम भाठागांव में स्वच्छ्ता अभियान चला कर गांव के सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की गई।
ज्ञात हो कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी पुरे पखवाड़े मना रही हैं। जिसमें हर दिन समाज सेवा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी के नेतृत्व में चलाए गए स्वच्छता अभियान में कुरुद मंडल प्रभारी आदर्श चंद्राकर, अजा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम बंजारे, महामंत्री राहुल बाँधेकर, हिमांशू साहू, किशोर कुर्रे, तिलक भारती, सुरेंद्र जोशी, देवेंद्र भारती, लक्ष्मीकांत भारती एवं ग्रामीण कार्यकताओं ने ट्रेक्टर की मदद से गली, सडक़ में जमे किचड़ को हटाया और स्कूल परिसर एवं सार्वजनिक स्थानों में उगी खरपतवार को साफ़ कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news