रायगढ़

मरकाम का जन्मदिन मनाया
20-Sep-2022 7:28 PM
मरकाम का जन्मदिन मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 20 सितंबर। नगर पालिका परिसर में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्म दिवस मनाया गया।

उनके जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिसर में निर्दलीय पार्षद कमलकांत निराला को कांग्रेस प्रवेश कराया गया। उनके प्रवेश के साथ पार्षद कमल निराला ने कांग्रेस के नीति निर्देश का पालन कर संगठन में निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर उनका अभिवादन कर कांग्रेस प्रवेश की शुभकामनाएं दी। 

जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार  ने मोहन मरकाम जी को शुभ कामनाएं प्रेषित कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि  मरकाम के दिशा निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस सशक्त हुआ है। संगठन को एक नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है ।

 विधायक ने कहा कि मोहन मरकाम जी बहुत ही ऊर्जावान और सुलझे हुए जन नेता हैं, उन्हें कांग्रेस परिवार की ओर से शुभकामनाएं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारीप्रदेश प्रतिनिधि, गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष,गनपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष, अजय बंजारे नगरपालिका विधायक प्रतिनिधि, रामनाथ सिदार उपाध्यक्ष नगर पालिका, पार्षद सरिता गोपाल, राजकुमार अग्रवाल जिला युवा कांग्रेस महासचिव, महेंद्र गुप्ता युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष, पार्षद कमलकांत निराला, पार्षद शुभम बाजपेई, पार्षद प्रतिनिधि किशोर निराला, नंदू मल्होत्रा, दामोदर देवांगन, हारून खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, विकास मालाकार, चारू शर्मा, अभिषेक शर्मा यूका जिलाध्यक्ष, दुर्गेश बाबू स्वर्णकार, पीताम्बर देवांगन, विजय यादव, योगेश सोनवानी, आशीष नन्दे, रूपेंद्र, बिलाल खान, अरुण निषाद पत्रकार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news