बलौदा बाजार

पितर मानस महोत्सव
20-Sep-2022 7:33 PM
पितर मानस महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 20 सितंबर। भरूवाडीह सैहा गूमा -त्रिदिवसीय ऐतिहासिक पितर मानस महोत्सव चतुर्थ वर्ष का आयोजन चंदखुरी में अखिल भारतीय कूर्मि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, महासचिव चंद्र भूषण वर्मा  पत्रकार, डॉ. सत्यभामा आडिल पूर्व प्राध्यापक, सुधा वर्मा छत्तीसगढ़ी साहित्यकार, महेश वर्मा संयोजक पर्यावरण संरक्षण चेतना  बलौदा बाजार  के द्वारा16 सितंबर को कलश यात्रा से नगर भ्रमण कर शुभारंभ  किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी स्तर के मानस मर्मज्ञ लोग शिरकत किए।

अंतिम दिवस रविवार  को शकुन डहरिया  के मुख्य आतिथ्य में, दिनेश ठाकुर पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पूरन लाल वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष रविशंकर  धीवर चंदखुरी , गालव साहू, देवेंद्र वर्मा, डा.जितेंद्र देवदास, राजेन्द्र तोषी वर्मा, नेहरू सेन आदि के द्वारा अतिथियों को ससम्मान अभिनंदन पत्र  सौंपा गया।

कार्यक्रम में मंच का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ख्याति नाम शिक्षक, साहित्यकार मुन्नालाल देवदास के द्वारा किया गया, जहां मां कौशल्या मंदिर समिति के अध्यक्ष गालव साहू ,राजेंद्र वर्मा तोषी साहित्यकार, कृष्ण कुमार वर्मा मानस शक्ति केंद्र चंदखुरी और मानस महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यगण ने दायित्व निभाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news