महासमुन्द

प्रेमी जोड़े ने रेल से कटकर जान देने की कोशिश की,दोनों की हालत नाजुक
21-Sep-2022 4:24 PM
प्रेमी जोड़े ने रेल से कटकर जान देने की कोशिश की,दोनों की हालत नाजुक

महासमुंद, 21 अप्रैल। महासमुंद के प्रेमी जोड़े ने आज सुबह 6 बजे रेल से कटकर जान देने की कोशिश की, लेकिन बच गए। दोनों को गंभीर अवस्था में दलदली क्रॉसिंग से आगे ट्रेक के बीच से बरामद किया गया है। इस वक्त दोनों की हालत काफी नाजुक है। दोनों आज रात 12 बजे अपने अपने घर से निकले थे फिर पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या की सोंच ली।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवक-युवती केे दलदली पटरी पर पड़े होने की सूचना मिली। रेल्वे पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर दलदली और अरंड के बीच घटनास्थल ट्रैक पहुंची। वहां दोनों कराहते मिले। दोनों को गंभीर अवस्था में तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रायपुर रिफर कर दिया गया। समाचार लिखते तक युवती को रायपुर ले जाया गया है लेकिन लडक़ा अभी भी जिला अस्पताल में बेदह गंभीर हालत में है।

पुलिस के मुताबिक घायल युवक स्थानीय मछली बाजार में अपने भाई  के साथ मछली दुकान में काम करता था। उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। कल रात बारह बजे दोनों अपने-अपने घर से निकले थे। दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश की थी लेकिन वे कहीं नहीं मिले। आज सुबह दोनों के परिजन कोतवाली में गुम इंसान दर्ज कराने वाले थे। इससे पहले दोनों के घरों में उनके गंभीर अवस्था में मिलने की खबर मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस भी सोच में पड़ी है कि दोनों के बीच में ऐसी क्या बात हुई कि दोनों जीवन समाप्त करने की ठान ली? इस मामले में जानकारी देने वाले दोनों बयान दे सक ने की स्थिति में नहीं है।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news