दुर्ग

श्रम दान से तालाब परिसर की बढ़ाई खूबसूरती, युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा
21-Sep-2022 4:31 PM
श्रम दान से तालाब परिसर की बढ़ाई खूबसूरती, युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 सितंबर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा वैशाली नगर मंडल के अध्यक्ष व वार्ड 23 छाया पार्षद निखिल सोनी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव के तहत सेवा पखवाड़ा के तहत कल वार्ड-22 घासीदास नगर तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें युवा मोर्चा के सदस्य एवं भाजपा वैशाली नगर मंडल के सदस्यों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

वैशाली नगर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष निखिल सोनी ने  बताया कि अपने नेता देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान भिलाई में भी मंडल स्तरीय सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया है। जिसके तहत विशेष तौर पर साफ सफाई को लेकर कार्य किया जा रहा है और जनमानस की सेवा करने के उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा के तहत 15 दिनों तक अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं। पूरे पखवाड़े भर में सिर्फ और सिर्फ आम जनमानस की सेवा की जाएगी, चाहे वह सेवा किसी भी प्रकार की हो।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरजीत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति जाधव, जिला स्वच्छता प्रकोष्ठ संयोजक विनोद देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, मंडल प्रभारी व जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता वाल्मीकि सोनी, उत्तम साहू, मंत्री पीयूष अग्निहोत्री, केशव कुमार, विनय सेन, मंडल संयोजक दीपक पासवान, सूरज ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य राहुल राजपूत, सागर बागणे, रोहित चौधरी, राजू टंडन, निखिल जाधव, विक्की चतुर्वेदी, सन्नी साहू, सोनू साव, शिव गुप्ता सहित युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news