धमतरी

जिले में अब तक 1264.8 मिमी औसत बारिश दर्ज, 24 घंटे में गिरा 18.6 मिमी पानी
21-Sep-2022 4:38 PM
जिले में अब तक 1264.8 मिमी औसत बारिश दर्ज, 24 घंटे में गिरा 18.6 मिमी पानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 21 सितंबर।
जिले में बीते 3 दिन से मौसम खराब है। बारिश, बादल के कारण धूप नहीं निकल रहे है। 24 घंटे में 18.6 मिमी पानी गिरा है। जिले में 1 जून से अब तक 1264.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक धमतरी तहसील में 1492.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं भखारा तहसील में सबसे कम 1029.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। कुकरेल तहसील में 1444.5 मिलीमीटर, नगरी में 1366.1 मिलीमीटर, मगरलोड में 1217.5 मिलीमीटर और कुरूद तहसील में 1038.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में आज की औसत वर्षा 18.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। आज सबसे अधिक भखारा तहसील में  37.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई, वहीं नगरी तहसील में सबसे कम 4 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मगरलोड तहसील में 24.4 मिलीमीटर, कुरूद तहसील में 33.9 मिलीमीटर, कुकरेल में 6.0 मिलीमीटर और धमतरी तहसील में आज 4.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news