महासमुन्द

अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता, सर्वसम्मति से अशोक अध्यक्ष
21-Sep-2022 4:50 PM
अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता, सर्वसम्मति से अशोक अध्यक्ष

बागबाहरा,  21 सितंबर। नगर में अखिल भारतीय बागबाहरा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर-जनवरी तक किया जाएगा। बागबाहरा के सभी सामाजिक व्यापारी व राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों प्रमुखों ने सर्वसम्मति से अशोक अग्रवाल को कबड्डी प्रतियोगिता का अध्यक्ष चुना है।

इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष कबड्डी का आयोजन होना है आयोजन के पूर्व महिला एवं पुरुष टीमें नगर में भ्रमण कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। इस आयोजन  में महाराष्ट्र, केरल, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड, तेलंगाना आदि राज्यों की टीमें शामिल होंगी।

अशोक अग्रवाल अध्यक्ष ने बताया कि खेल प्रेमियों का उत्साह का माहौल रहेगा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग मिल रहा है जिसमें विशेष रूप से संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव व सामाजिक व्यापारिक राजनीतिक जनपद सीईओ का सहयोग तन मन और धन से इस कार्यक्रम को करवाने में सहयोग मिल रहा हैआगामी दिनों में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन हेतु बागबाहर नगर वासियों द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक आहूत किया गया। बैठक में कबड्डी  प्रतियोगिता को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में सभी सदस्यों को दायित्व प्रदान कर अध्यक्ष—अशोक अग्रवाल उपाध्यक्ष—बलराम ठाकुर , नवनीत सलूजा , ताम्रध्वज बघेल,कोषाध्यक्ष—पंकज हरपाल सचिव — नीरज सोनी, हितेश खरे सह सचिव— मोंगेश चंद्राकर, ममता यादव,राहुल सलूजा, हरीश जैन मीडिया प्रभारी — ताराचंद सोनवानी सहित अनेक पदाधिकारी बनाए गए।

बैठक में विवेकानंद सिंह, गिरीश पटेल सेतराम बघेल, जसराज  चंद्राकर, उदय सिंह चन्देल, अशोक दीप, दीपक यादव ,सूर्य कुमार देवांगन,भावेश पुरोहित, सुरेश नरेडिया,संजय मालवे, दुर्गेश यादव,विनय बाजपेयी, पंकज शर्मा सहित नगर वासी आदि उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news