राजनांदगांव

एक नवंबर धान खरीदी से किसानों को राहत- महेंद्र
22-Sep-2022 3:05 PM
एक नवंबर धान खरीदी से किसानों को राहत- महेंद्र

राजनांदगांव, 22 सितंबर। जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र यादव ने एक नवंबर से धान उपार्जन शुरू किए जाने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 19 सितंबर को दल्लीराजहरा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक नवंबर से धान खरीदी शुरू किए जाने की घोषणा की है।

श्री यादव ने कहा कि  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञात है कि अच्छी फसल किस तरह की खाद और किस तरह रख-रखाव से मिलती है। वे हमारे प्रदेश की भूमि को दूरदर्शी निर्णयों और योजनाओं जैसी खाद से सींच रहे हैं और इसकी पूरी देखभाल भी कर रहे हैं। इसका ही नतीजा है कि उनके पौने चार साल के कार्यकाल में राज्य ने वह सब हासिल किया। जिसके लिए पूर्ववर्ती सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल में जनता तरस रही थी। मुख्यमंत्री किसान हैं और वे इन बातों को समझते हैं।

महामंत्री श्री यादव ने कहा कि किसान मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी न्याय योजना शुरू की और इसका असर पूरे देश में पड़ा है। किसानों को उचित सम्मान देने के लिए अन्य प्रदेशों के किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राज्य सरकार की सराहना करते हैं।
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान यह राज्य किसानों की आत्महत्या के लिए जाना जाता था। 15 वर्षों के शोषण काल में हमने जितना खोया वह जल्द ही हासिल कर लेंगे। श्री यादव ने कहा कि एक नवंबर से धान उपार्जन शुरू हो रहा है। जिम्मेदारों को उपार्जन केंद्रों में समुचित व्यवस्था बनाने और दूसरी तैयारियां करने के निर्देश भी मुख्मयंत्री दे चुके हैं। जल्द शुरू हो रही धान खरीदी से किसानों को कई लाभ मिलेंगे। उन्हें धान के रख-रखाव के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।
यादव ने इस घोषणा की सराहना करते मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news