दुर्ग

एनएसएस इकाईयां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियां अर्जन का प्रयास करें-डॉ. पल्टा
22-Sep-2022 3:18 PM
एनएसएस इकाईयां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियां अर्जन का प्रयास करें-डॉ. पल्टा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 सितंबर। 
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आषंदी से विचार व्यक्त करते हुए हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग  की कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने कहा कि शासन की समस्त के विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रमों की क्रियान्वयन राष्ट्रीय सेवा योजना की महती भूमिका होती है। स्वयंसेवकों की व्यक्तित्व विकास की प्रयोगशाला है, राष्ट्रीय सेवा योजना। रासेयो कार्यक्रम अधिकारियों को शैक्षणिक दायित्वों के अतिरिक्त सामाजिक सेवाओं को संपादित करने हेतु उन्हें प्रेरित किया। प्राचीन काल में भी गुरुकुल में विद्यार्थियों को जीवन यापन में आने वाली कठिनाइयों से निपटने हेतु व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाता था। सात दिवसीय शिविर का आयोजन भी उसी का एक उदाहरण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल ए. एस. कबीर ने कहा कि राष्ट्र के हर व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य राष्ट्र की सेवा है। लेकिन योजनाबद्ध ढंग से किया गया कार्य सदैव ही महत्वपूर्ण होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी योजनाबद्ध ढंग से कार्य करते हुए समाज को एक नई दिषा प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। समय के साथ-साथ स्वयं को बदलना होगा। आज पूरे देश में राष्ट्रीय सेवा योजना अपनी अग्रणी भूमिका के लिए जाना पहचाना जाने लगा है।

कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने कार्यक्रम अधिकारियों को आष्वस्त किया कि विष्वविद्यालय उनकी कठिनाइयों के निराकरण में सदैव उनके साथ है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. प्रषांत श्रीवास्तव ने कार्यक्रम अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के सामाजिक कार्यों को देखते हुए विष्वविद्यालय प्रषासन उन्हें पुरस्कृत करेगा।

स्वागत भाषण में विस्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. आर. पी. अग्रवाल ने विष्वविद्यालय रासेयो प्रकोष्ठ की उपलब्धियों को रेखांकित किया एवं बताया कि प्रदेष में हेमचंद यादव विष्वविद्यालय ने अपनी एक विषिष्ट पहचान बना ली है।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 180 कार्यक्रम अधिकारियों एवं 50 से भी अधिक स्वयंसेवकों ने अपनी भागीदारी दी। जिला संगठक डॉ. विनय शर्मा, डॉ. सुरेश कुमार पटेल, डॉ. लीना साहू, डॉ. के. एस. परिहार, महेन्द्र ईखार ने ट्वीटर एकाउंट, नियमित गतिविधि, विशेष शिविर, ए.बी.सी. प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय एकता षिविर पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

विष्वविद्यालय स्तरीय पूर्ण गणतंत्र दिवस परेड हेतु चयन किया गया। निर्णायक के रुप में श्री ए. एस. कबीर, क्षेत्रीय निदेषक, डॉ. प्रषांत श्रीवास्तव, डॉ. रीचा ठाकुर, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. हरीष कष्यप मौजूद थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय शर्मा, जिला संगठक, दुर्ग ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुरेश कुमार पटेल ने किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news